Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में किसानों को प्राकृतिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए जल्द ही प्रदेशभर में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में इफको मुख्यालय में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात की।

बैठक में कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में इफको की भागीदारी बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर चर्चा हुई। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में राज्य में प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इफको से किसानों के हित में व्यापक स्तर पर ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान चलाने और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया।

इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने उत्तराखंड में जल्द एक बड़े किसान सम्मेलन के आयोजन की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं, इफको की भागीदारी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us