आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
देहरादून: मानसून और चारधाम यात्रा सीजन के बीच उत्तराखंड को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य में सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के उपयोग की अनुमति दे दी है, जिससे आपदा या आपात स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक कुछ ही सेकेंड में चेतावनी संदेश पहुंचाए जा सकेंगे।
यह प्रणाली जून 2026 में तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। उत्तराखंड सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने राज्य की आपदा संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए प्रतिबंध हटा दिया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर को भी यह अनुमति दी गई है।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूस्खलन, बादल फटने, फ्लैश फ्लड और अन्य आपदाओं के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद लोगों को मोबाइल पर तत्काल अलर्ट भेजे जा सकेंगे। इंटरनेट के बिना काम करने वाली यह प्रणाली 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर प्रभावी है।
अधिकारियों के अनुसार अब इसका उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर चेतावनी मिलने से आपदाओं के प्रभाव को कम करने और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply