टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
देहरादून: उत्तराखंड सरकार टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रस्तावित टिहरी लेक रिंग रोड परियोजना के तहत झील के चारों ओर चार लंबे और आधुनिक पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कंसल्टेंट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
परियोजना के तहत बनने वाले पुल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे। इनमें केबल-स्टेड, सस्पेंशन और आर्च ब्रिज जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही इन्हें हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए भूकंप-रोधी बनाया जाएगा। तीन लेन की क्षमता वाले इन पुलों में पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन और पर्यटन सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
करीब 42 वर्ग किलोमीटर में फैली टिहरी झील के आसपास रिंग रोड बनने से 173 गांवों के लगभग 84 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे देहरादून-टिहरी की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, चारधाम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित होगा और वाटर स्पोर्ट्स व एडवेंचर टूरिज्म को भी नई गति मिलेगी।
परियोजना की कंसल्टेंसी लागत 10 से 12 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि डीपीआर तैयार करने की समय-सीमा चार माह निर्धारित की गई है। इस कार्य के लिए रुचि अभिव्यक्ति (EOI) 11 जून 2026 को जारी की गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 तय की गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply