श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 नए मोटरमार्ग बनेंगे
देहरादून: श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 23 नए मोटरमार्गों का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यूआरआरडीए और पीएमजीएसवाई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में खिर्सू, पाबों और थलीसैण विकासखंड के विभिन्न प्रस्तावित मोटरमार्गों, डामरीकरण, नई सड़कों के सर्वेक्षण तथा आपदाग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ. रावत ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। उनका कहना था कि राज्य सरकार का लक्ष्य श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सुरक्षित और बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और आवागमन की सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबों, खिर्सू और थलीसैण विकासखंडों में 25 मोटरमार्ग पहले ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किए जा चुके हैं। शेष निर्माणाधीन सड़कों और नई सड़क परियोजनाओं का सर्वेक्षण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CGST Commissionerate, Dehradun Celebrates GST Day 2026
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply