कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
टनकपुर: कैलाश मानसरोवर यात्रा का रविवार को टनकपुर से शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह से प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
मुख्यमंत्री ने यात्रियों का रुद्राक्ष की माला और भगवान शिव का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा धार्मिक आस्था के साथ आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक है। यह यात्रा सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।
प्रथम दल में चिकित्सक सहित 49 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं का टनकपुर में छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
लगातार दूसरे वर्ष टनकपुर मार्ग से संचालित यात्रा से चम्पावत में धार्मिक पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच प्रथम दल के प्रस्थान से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply