कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
हरिद्वार: 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन पर चर्चा हुई। तय किया गया कि राज्यों के बीच रियल-टाइम सूचना साझा की जाएगी और उत्तराखंड की सीमाओं पर संयुक्त चेकपोस्ट व बैरियर स्थापित किए जाएंगे।
मुख्य सचिव ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आधुनिक सर्विलांस, प्रभावी भीड़ प्रबंधन और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने, वैध पहचान पत्र रखने के लिए यात्रियों को प्रेरित करने और प्रतिबंधित सामग्री पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) का उपयोग कांवड़ यात्रा के लिए नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 8 अगस्त से शुरू होने वाला डाक कांवड़ चरण सबसे अधिक भीड़ वाला रहेगा, जिसके लिए विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply