Date Filter

Uttarakhand

आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान

पौड़ी गढ़वाल: हरेला पर्व के अवसर पर हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन का संदेश देते हुए पौड़ी गढ़वाल के अमेली रेंज (दमदेवल) अंतर्गत ग्राम सैंजी में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान वन विभाग ने मानव सेवा समिति की पहल और समलौण संस्था के सहयोग से आयोजित किया।

ग्राम सैंजी पिछले वर्ष भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुआ था, जहां कई मकान, गौशालाएं और पशुधन क्षतिग्रस्त हो गए थे। लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ धंसने की घटनाओं को देखते हुए मानव सेवा समिति ने क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण की मांग वन विभाग से की थी।

इसी क्रम में वन विभाग ने बांज, बुरांश, देवदार सहित कई छायादार और स्थानीय प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए, जिन्हें ग्रामीणों और महिलाओं की सहभागिता से रोपा गया। अभियान में समलौण संस्था ने भी सक्रिय सहयोग दिया, जबकि ग्राम सैंजी की महिलाओं ने श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस दौरान लोगों को वनों को आग से बचाने, पेड़ों की देखभाल करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और अनावश्यक कटान रोकने के लिए जागरूक किया गया। मानव सेवा समिति ने वन विभाग, समलौण संस्था और महिला शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में वन दरोगा कुलदीप सिंह, वन रक्षक भूपेन्द्र सिंह, मानव सेवा समिति के सचिव शम्भू प्रसाद खंकरियाल, ग्राम प्रधान रेखा भंडारी, समलौण संस्था की सेनानायिका गीता पोखरियाल, मनवर भंडारी, महिला मंगल दल की अध्यक्षा बबली देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Stay Connected With Us

Subscribe Us