मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय मानसून और 20 जुलाई के लिए मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में स्थिति की समीक्षा कर सभी विभागों और जिला प्रशासन को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सचिव ने बताया कि देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में रेड अलर्ट, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश, भूस्खलन, जलभराव और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों की त्वरित तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ समेत सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क मार्ग सुचारु रखने, मशीनों और संसाधनों की अग्रिम तैनाती तथा बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने लोगों से मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भी की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
Latest Newst
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Leave A Reply