Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, भरवाएंगे गणना फार्म

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 8 जून से बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करेंगे और उनका संकलन करेंगे। यदि कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है, तो BLO तीन बार तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राज्यभर में SIR प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में BLO का प्रशिक्षण और गणना फार्मों की छपाई पूरी कर ली गई है।

8 जून से 7 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान फार्मों का डिजिटलीकरण और अपलोडिंग भी की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची 14 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

प्रदेश के 79.60 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मतदाता ECI-NET ऐप के जरिए स्वयं भी फार्म भरकर अपलोड कर सकते हैं और नए मतदाता फार्म-6 के माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने ‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा भी शुरू की है, जिसके जरिए मतदाता ऑनलाइन अपने BLO से संपर्क के लिए कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। वहीं वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। जिससे मतदाता अपने नाम, परिवार के सदस्य या क्षेत्र के आधार पर पुराने रिकॉर्ड आसानी से खोज सकेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में 10 दिनों में 13 बच्चे लापता, सोशल मीडिया बनी बड़ी वजह
  • उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट बदलेंगे पहाड़ों की तस्वीर
  • All India IPSC Girls Tennis Tournament Concludes at SelaQui International school
  • उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, भरवाएंगे गणना फार्म
  • उत्तराखंड STF की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 86 अवैध बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक
  • उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
  • JEE Advanced 2026 Data Leak: IIT Roorkee Admits Security Flaw
  • आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे
  • पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
  • Uttarakhand Polytechnics to Offer Free AI and Coding Training
  • रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
  • Uttarakhand Announces Seema Darshan Kendra to Boost Border Tourism
  • पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स
  • IPSC Girls’ Tennis Tournament Begins at SelaQui International School
  • खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
  • Niti Extreme Ultra Run Begins in Niti Valley, 933 Runners Participate
  • उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
  • चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
  • उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी

Stay Connected With Us

Subscribe Us