उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
देहरादून: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना और पूंजीगत विकास कार्यों के लिए ₹451.63 करोड़ की पहली किस्त विशेष सहायता (ब्याज-मुक्त ऋण) स्वीकृत की है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने यह राशि वित्त वर्ष 2026-27 की "पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना" के तहत जारी की है।
यह राशि योजना के भाग-1 (अनटाइड) के अंतर्गत स्वीकृत पूंजीगत परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2027 तक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। वर्ष 2025-26 की योजना के तहत अव्ययित ₹53.27 करोड़ को भी नई परियोजनाओं में समायोजित किया गया है।
इस योजना के तहत सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और अन्य आधारभूत परियोजनाओं को गति मिलेगी, जिससे राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य की विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और इसका उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित के कार्यों में किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply