बी प्लस ग्रेड वाला प्रदेश का पहला डिग्री कॉलेज बना नरेंद्र नगर
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की भौतिक मूल्यांकन एवं निरीक्षण के बाद धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर बी प्लस ग्रेड हासिल करने में सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि परिषद की एक्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा नैक पियर टीम की रिपोर्ट का परीक्षण करने के लिए गठित स्टैंडिंग कमेटी के परीक्षणोंउपरान्त इस आशय की घोषणा की गई है।
निदेशक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही संपूर्ण महाविद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। कालेज प्राचार्य तथा एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वही कॉलेज प्राचार्य ने खुद निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखंड एवं क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कॉलेज को बी प्लस ग्रेड प्राप्त होने की सूचना दी।
बी प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला राजकीय महाविघालय नरेंद्र नगर प्रदेश का पहला डिग्री कॉलेज बन गया है जिससे सभी क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय को प्राप्त इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने संपूर्ण महाविद्यालय परिवार को दिया है। उन्होंने इस उपलब्धि ने लिये कॉलेज प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ,नैक समिति की संयोजक डॉ सपना कश्यप एवं टीम, आई क्यू ए सी संयोजक डॉक्टर देवेंद्र कुमार, डॉ चंदा नौटियाल एवं टीम , कालेज समितियों मे कार्यरत समस्त स्थानांतरित प्राध्यापक एवं कर्मचारियों , पैरेंट्स एसोसिएशन, स्टूडेंट एलुमनाई, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया है। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की कामयाबी का शोर आप सभी की शालीन एवं कठोर मेहनत का परिणाम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Dr. Biswaroop Roy Chowdhury launches book titled When Cure is Crime
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply