मसूरी में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर खाई में गिरी कार; तीन लोगों की मौत
मसूरी के हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। वाहन में तीन लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में SDRF को सूचित किया। सूचना पाते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।29 अप्रैल को देहरादून जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।
SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंची और उसमें से दो शवों को निकालकर स्ट्रेचर के जरिए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। मृतकों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही निकाल लिया गया था। स्थानीय पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर भाजपा सरकार मेहरबान: जन संघर्ष मोर्चा
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply