Date Filter

Uttarakhand

देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से चर्चा में रही देवभूमि परिवार आईडी योजना को अब कानूनी मंजूरी मिल गई है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में 15 वर्ष या उससे अधिक समय से निवास कर रहे लोगों को विशेष पहचान पत्र जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के परिवारों का एक केंद्रीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता और लाभार्थियों का रिकॉर्ड एक ही मंच पर उपलब्ध हो सके। इससे लोगों को विभिन्न योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज सत्यापन कराने और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

अधिनियम के तहत परिवार की सबसे वरिष्ठ वयस्क महिला को परिवार का मुखिया माना जाएगा। महिला सदस्य नहीं होने की स्थिति में सबसे अधिक उम्र के पुरुष सदस्य को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, डाटाबेस से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त प्रावधान किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर 10 वर्ष तक की सजा और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

योजना के संचालन और निगरानी के लिए देवभूमि परिवार प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से योजनाओं के लाभ वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी और पात्र लोगों तक सुविधाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us