Date Filter

Development

गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल

ऋषिकेश: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे की स्थायी संसदीय समिति को दी गई जानकारी के अनुसार, परियोजना के पहले चरण के तहत जून 2028 तक ट्रेन सेवा ब्यासी तक शुरू कर दी जाएगी, जबकि दिसंबर 2029 तक रेल लाइन कर्णप्रयाग तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हाल ही में समिति ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 125 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना में 13 रेलवे स्टेशन, 16 मुख्य सुरंगें, 12 एस्केप टनल तथा कई बड़े और छोटे पुल शामिल हैं। वर्तमान में शिवपुरी और ब्यासी स्टेशनों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि अन्य स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

परियोजना के पूरा होने के बाद ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक की यात्रा, जो अभी सड़क मार्ग से लगभग छह घंटे में पूरी होती है, करीब ढाई घंटे में संभव हो जाएगी। इससे पर्यटन, चारधाम यात्रा, व्यापार और पर्वतीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आरवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और तय समयसीमा के भीतर इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us