साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
देहरादून: साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिए अब लोग घर बैठे ठगों के खातों में होल्ड की गई अपनी रकम वापस पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर 14 अंकों की कंप्लेंट आईडी प्राप्त करने वाले पीड़ित इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आवेदन के बाद पुलिस बीएनएसएस की धारा 106(3) के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी और बैंक राशि सीधे पीड़ित के खाते में भेज देगा।
नियमों के अनुसार, यदि किसी खाते में 50 हजार रुपये तक की होल्ड राशि है तो रिफंड के लिए एफआईआर या कोर्ट आदेश की जरूरत नहीं होगी। वहीं, 50 हजार रुपये से अधिक की राशि होने पर एफआईआर दर्ज होना अनिवार्य रहेगा।
इधर, देहरादून में साइबर अपराध थाना पुलिस ने किराये के बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम खपाने वाले एक सिंडिकेट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के खातों में देशभर से ठगी गई लाखों रुपये की रकम आने के प्रमाण मिले हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply