सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली और कूटरचित (काउंटरफिट) दवाओं के बढ़ते कारोबार को लेकर आम जनता और दवा विक्रेताओं के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। एसटीएफ का कहना है कि अत्यधिक छूट और सस्ती दवाओं का लालच लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और अनधिकृत सप्लाई चैनलों के माध्यम से नकली दवाओं की बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी दवाएं न केवल बीमारी को बढ़ा सकती हैं, बल्कि मरीजों की जान के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती हैं।
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि दवाएं केवल लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही खरीदें और खरीदारी का बिल अवश्य लें। साथ ही दवा की पैकेजिंग पर मौजूद क्यूआर कोड या बारकोड स्कैन कर उसकी प्रामाणिकता जांचें तथा बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि और एमआरपी का बिल से मिलान करें।
अधिकारियों ने 50 से 60 प्रतिशत तक छूट का दावा करने वाले संदिग्ध विक्रेताओं और सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ती दवा बेचने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी है। एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि नकली दवाओं के निर्माण, वितरण और ऑनलाइन कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply