पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोट ब्लॉक स्थित वाडियूं गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गुलदार के हमले में 55 वर्षीय प्रभा देवी की मौत हो गई। महिला खेत में घास काटने गई थीं, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर उन्हें करीब 400 मीटर दूर एक खंडहर तक घसीट लिया।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला का शव गांव के ऊपर स्थित एक खंडहर में मिला, जहां गुलदार शव को नोच रहा था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, प्रशासनिक अधिकारी और शूटर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को तत्काल मारने की मांग की। तलाशी अभियान के दौरान गुलदार ने वन विभाग की टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद आत्मरक्षा और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए शूटर जॉय हुकिल ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार गुलदारों की गतिविधियां देखी गई हैं और पशुओं पर हमले की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। लोगों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही रोकने और स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply