Date Filter

Crime

विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव

देहरादून: विकासनगर के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार को हुए हमले में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े बताए जा रहे विनोद की मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और दो दिनों तक प्रदर्शन, आगजनी, पथराव तथा बुलडोजर कार्रवाई का दौर चला।

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी। शनिवार शाम खेत में पानी डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मारपीट में विनोद, अशोक और राजेश पर धारदार व भारी हथियारों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। देर रात प्रदर्शन और तनाव के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान आगजनी, पथराव और बुलडोजर कार्रवाई भी हुई। चकराता रोड पर जाम लगाया गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us