Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च

देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय के नए आरसीएस (RCS) ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान 45 नव चयनित सहायक सहकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

मंत्री ने कहा कि नए पोर्टल के जरिए सहकारी समितियों से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यों में तेजी आएगी। पोर्टल पर पंजीकरण, दस्तावेज प्रबंधन, शिकायत निस्तारण, ऑडिट प्रबंधन और एमआईएस रिपोर्टिंग समेत कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. रावत ने नव नियुक्त अधिकारियों से सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में एक आदर्श बहुद्देशीय सहकारी समिति और ‘सहकारिता ग्राम’ विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर 100 ऋण मेले आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सहकारिता सचिव डॉ. इकबाल अहमद ने कहा कि सहकारिता विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जबकि संयुक्त निबंधक मंगला प्रसाद त्रिपाठी ने नव नियुक्त अधिकारियों को विभागीय दायित्वों की जानकारी दी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us