मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
देहरादून: मानसून सीजन से पहले आपदा प्रबंधन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। एनआईडीएम और यूएसडीएमए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, बादल फटना और शहरी बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
विशेषज्ञों ने पूर्व चेतावनी प्रणाली, इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (आईआरएस), क्षति आकलन, राहत प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। एनआईडीएम के प्रोफेसर नवनीत कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं की चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिसके लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बेहतर तैयारियां जरूरी हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइको-सोशल सपोर्ट, राहत शिविर प्रबंधन और समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही टेबल-टॉप एक्सरसाइज के जरिए विभिन्न आपदा परिस्थितियों में समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास भी कराया गया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव राज्य में मानसून जनित आपदाओं के प्रति तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply