Date Filter

Politics

कांग्रेस ने तेलंगाना में केदारनाथ धाम मंदिर को लेकर धामी सरकार को लिया आड़े हाथ



दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसी बीच अब कांग्रेस ने तेलंगाना में केदारनाथ धाम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार से पूछा कि सीएम बताएं कि दूसरे राज्यों में किये जा रहे, इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए उत्तराखंड का कानून किस प्रकार कारगर साबित होगा। कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि बीती 10 जुलाई को मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम नाम से मंदिर का शिलान्यास किया था, लेकिन उसके बाद से अन्य राज्यों में भी इस तरह के मंदिरों को स्थापित करने की बाढ़ सी आ गई। उन्होंने कहा कि तेलांगना में देवभूमि उत्तराखंड सेवा संस्थान नाम की संस्था ने केदारनाथ धाम मंदिर को लेकर भूमि पूजन किया।

ऐसे में अब यह चलन विभिन्न राज्यों में चल पड़ा है। गणेश गोदियाल ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि उत्तराखंड में बनाया गया कानून प्रदेश की सीमाओं के अंतर्गत ही लागू किया जा सकता है, इसलिए अन्य राज्यों में केदारनाथ नाम से बनाये जा रहे मंदिरों के प्रयासों को रोकने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को अंब्रेला कानून (एक कानून) लेकर आना चाहिए और यह कानून पूरे देश में लागू हो, ताकि उत्तराखंड के हितों का संरक्षण हो सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us