बेकाबू टैंकर ने श्रीनगर में श्रद्धालुओं को रौंदा, दो की मौत, तीन घायल
बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौट रहीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों का श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी, तभी ये हादसा हो गया।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी। उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ टैंकर दीवार तोड़कर उसमें घुस गया। दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गईं। उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया।
इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। यहाँ पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है।
मृतकों में ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन, जिला अकोला महाराष्ट्र व सरिता उर्फ गौरी (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र शामिल हैं। घायलों में सारिका राजेश राठी (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र
संतोषी धनराज राठी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र, मधुबाला राजेंद्र कुमार (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र शामिल हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
₹31 लाख कोकिन के साथ विदेशी ड्रग पेडलर गिरफ्तार
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply