Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में कमर्शियल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, टैक्स न चुकाने पर होगी सीज और नीलामी

उत्तराखंड सरकार ने कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। यदि किसी वाहन पर मोटर वाहन टैक्स बकाया है, तो अब सख्त कार्रवाई के तहत वाहन सीज कर नीलाम किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इसके लिए "बकाया वसूली पखवाड़ा" अभियान शुरू किया है।

परिवहन विभाग के आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी के अनुसार, जिन वाहनों का एक या दो तिमाही का टैक्स बकाया है, उन पर तत्काल कार्रवाई होगी। टैक्स की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए वाहन मालिकों को पहले ही नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब विभाग ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है।

अभियान के दौरान उन वाहनों को सीधे सीज कर दिया जाएगा, जिन पर लंबे समय से टैक्स बकाया चल रहा है। यदि वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करता है, तो वाहन को नीलाम कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने राज्यभर में 100 बड़े बकायेदारों की सूची सभी आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में सार्वजनिक कर दी है। इसके अलावा, डीएम कार्यालय से भी आरसी जारी की गई है। बकायेदारों को फोन कर टैक्स जमा करने की अंतिम चेतावनी दी जा रही है।

अगर आपने अभी तक अपने कमर्शियल वाहन का मोटर वाहन टैक्स जमा नहीं किया है, तो तुरंत जमा करें। अन्यथा, वाहन सीज होने और नीलामी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us