Date Filter

Uttarakhand

चमोली में बादल फटने से हड़कंप, नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि घटना स्थल पर उनकी टीम मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

बीते दो दिनों से राज्य के पहाड़ी जिलों में मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। चमोली के अलावा थराली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। थराली में रामलीला मैदान के पास गदेरा उफान पर आने से भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे दो वाहन दब गए और नेशनल हाईवे बाधित हो गया था। हालांकि, बीआरओ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मार्ग को फिर से खोल दिया।

आज रुद्रप्रयाग जिले में भी बारिश ने तबाही मचाई है। केदारघाटी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के कारण बरसाती नदियां और गदेरे उफान पर आ गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। केदारनाथ हाईवे भी फिलहाल बंद है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us