रक्तदाता मॉडल कॉलेज व विलेज उत्तराखंड को देगें नई पहचान
प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये इस वर्ष ई-रक्तकोष पोर्टल पर डेढ़ लाख रक्तदाताओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के लिये युवा पीढ़ी को प्रेषित करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल कॉलेज बनाये जायेंगे। इसी प्रकार सभी 13 जनपदों में एक-एक गांव भी गोद लिये जायेंगे, जहां प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति का रक्तदान के लिये पंजीकरण किया जायेगा।
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर ‘खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो’ थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय गोष्ठी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं द्वारा बड़े पैमाने पर ई-रक्तकोष पोर्टल पर रक्तदान के लिये भी अपना पंजीकरण करवाया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिये प्रेरित हो सके इसके लिये प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल कॉलेज व मॉडल विलेज बनाये जायेंगे। इन मॉडल कॉलेजों में शत-प्रतिशत रक्तदान किया जायेगा जबकि मॉडल विलेज में प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति का पंजीकरण रक्तदान के लिये किया जायेगा।
डॉ रावत ने बताया कि सूबे में रक्त की कोई कमी न हो इसके लिये इस वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न पोर्टलों पर डेढ़ लाख रक्तदाताओं का पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 में जहां महज 29 रक्तकोष थे वहीं अब इनकी संख्या 57 कर दी गई है। जिसमें राजकीय रक्तकोषों की संख्या 23, केन्द्रीय/निजी रक्तकोषों की संख्या 34 है। इसी प्रकार सूबे में 37 बल्ड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित की गई है, जहां पर बल्ड के अलग-अलग काम्पोनेंट तैयार कर जरूरत के मुताबिक रोगियों को बल्ड उपलब्ध कराया जाता है।
आपातकालीन समय में रोगी को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके इसके लिये प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 19 रक्त संग्रहण केन्द्र भी स्थापित किये गये हैं। इसी प्रकार सूबे के 22 रक्तकोषों में अफेरेसिस की सुविधा है जहां पर रक्तदाता से वही बल्ड कम्पोनेंट लिया जाता है जिसकी रोगी को आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2022 को प्रदेशभर में चलाये गये रक्तदान अमृत महोत्सव में रिकॉर्ड 8171 रक्त यूनिट एकत्रित की गई, जो कि देश में दूसरा सर्वाधिक रक्त संग्रहण है जबकि इस दौरान 81188 लोगों द्वारा ई-रक्तकोष पोर्टल पर रक्तदान के लिये पंजीकरण कराया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नैनी सैनी एयरपोर्ट को व्यावसायिक उड़ानें भरने की मंज़ूरी मिली
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply