त्योहारों में साइबर ठगी का खतरा, भारी छूट और गिफ्ट के झांसे से बचें
देहरादून: त्योहारी सीजन के दौरान सिर्फ बाजार में मिलावट की घटनाएँ नहीं, बल्कि साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। लोग ऑनलाइन खरीदारी के लिए आकर्षक छूट और गिफ्ट ऑफर की ओर आकर्षित होते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग बड़ी ठगी करते हैं। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें पीड़ितों ने लाखों रुपए गंवा दिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटलाइजेशन के इस दौर में ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने के साथ साइबर ठग भी अपने जाल में फंसाने के लिए फर्जी वेबसाइट, भारी डिस्काउंट और गिफ्ट ऑफर का सहारा लेते हैं। देहरादून में हाल ही में गिफ्ट हैंपर और सरप्राइज गिफ्ट के लालच में लोगों ने हजारों रुपए गंवाए।
साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों को चेताया है कि सोशल मीडिया पर आकर्षक ऑफर के लिंक पर क्लिक न करें और केवल विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि साइबर हाइजीन अपनाना और अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करना सबसे जरूरी है।
आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश भरणे ने कहा कि अगर कोई ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
UKSSSC स्नातक परीक्षा रद्द, सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply