आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गसमैया-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मोटर मार्गों का शीघ्र चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। बुआखाल-चोपड्यें राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट कराकर आबादी क्षेत्र से जोड़ा जायेगा।
जिससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव एवं तोक प्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे। दूसरी ओर एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग बनाया जायेगा। इसी प्रकार गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाले समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर एवं उससे लगे अन्य मोटर मार्गों के नव निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुआखाल-चोपड्यों राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट करा कर गोडख्या, भट्टीगांव, सरणा, पलीगांव सहित आस-पास के अन्य गांवों को भी शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के रि-एलाइमेंट होने से क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में तरपालीसैंण क्षेत्र में पूर्व में बनाये गये पुल को शीघ्र चालू कराया जायेगा, जिससे क्षेत्र में आवाजाही सुगमतापूर्वक हो सकेगी। डॉ. रावत ने बताया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटरमार्ग समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल का चौड़ीकरण व डामरीकरण शीघ्र किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त श्रीनगर के तहत डुंगरीपंथ-छातीखाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड की बहनों के लिए ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफ़ा
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply