शीघ्र भरे जायेंगे शिक्षकों के रिक्त पदः डॉ. धन सिंह रावत
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा में लम्बे समय से रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के विद्यालयों में ढ़ांचागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गए।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। डॉ रावत ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आयोग को तत्काल अधियाचन भेजा जाय ताकि विभाग को समय पर नये शिक्षक उपलब्ध हो सके और स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू हो सके। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणावत्ता लाने के उद्देश्य से प्रदेश में कलस्टर मॉडल स्कूल बनाये जाने हैं, इन स्कूलों के मानक निर्धारण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही उन्हें शासन को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों को एक साथ जोड़कर कलस्टर स्कूल स्थापित किये जायेंगे। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी साथ ही विद्यालयों को साधन सम्पन्न बनाने में भी आसानी होगी। डा. रावत ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं। स्कूलों के नवीन एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के निर्माण को जनपदवार शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सड़क सुरक्षा और मार्ग निर्माण के अधूरे कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण किए जाएँः उत्तराखंड सरकार
Latest Newst
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Leave A Reply