Date Filter

News

जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव का अकाउंटेंट गिरफ्तार

जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों के एक करोड़ से ज्यादा हड़पने का एक आरोपी लखनऊ से अरेस्ट कर लिया गया है। सचिन कुमार द्विवेदी नाम के इस आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये करीब दो साल से उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसके द्वारा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोली गई थी तथा लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन की गई थी। उपरोक्त समिति की खटीमा में भी ब्रांच थी जिसमें लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए का का गबन समिति के पदाधिकारी द्वारा किया गया था।

आरोपी सचिन कुमार द्विवेदी सोसाइटी में प्रधान अकाउंटेंट था। जिसके खिलाफ महिपाल गिरी पुत्र स्व. कृष्ण गिरी निवासी नौगांव नाथ थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थाना खटीमा में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा 15 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि हमारी एक टीम पिछले 3 दिनों से ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी पर काम कर रही थी। पिछले दिनों एसटीएफ की सूचना मिली थी कि ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिपा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सचिन कुमार द्विवेदी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि इस वर्ष उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अब तक 41 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Stay Connected With Us

Subscribe Us