Date Filter

News

राठ त्रिपटी विकास समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

ट्राइसिटी चंडीगढ़ की उत्तराखंडी सामाजिक संस्थाओं में सुमार राठ त्रिपट्टी विकास समिति चंडीगढ़ द्वारा गढ़वाल भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 135 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समिति के पूर्व प्रधान हुकम सिंह रावत ने बताया कि राठ त्रिपट्टी विकास समिति विगत 20 वर्षों से चंडीगढ़ में विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है, इस कार्यक्रम में समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न किया गया। समिति के नवनिर्वाचित महासचिव श्री सोहन रावत ने बताया कि नई टीम पुराने पदाधिकारियों के अनुभव को साथ लेकर समिति को चंडीगढ़ में एक विशेष पहचान दिलाने का प्रयास करेगी।

राठ त्रिपट्टी विकास समिति चंडीगढ़ के सलाहकार एवम गढ़वाल सभा के महासचिव जसपाल चौहान ने बताया कि ट्राई सिटी चंडीगढ़ में विभिन्न उत्तराखंडी संस्थाएं सामाजिक हित में कार्यरत हैं इसी कड़ी में राठ त्रिपट्टी विकास समिति भी समय समय पर विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने बताया कि राठ समिति उत्तराखंड के सुदूर राठ की तीन पट्टियों (बाली कंडारस्यूं, कंडारस्यूं एवम पट्टी ढाईज्यूली ) का एक समूह है जो कि चंडीगढ़ में विभिन्न सामाजिक कार्य करती रहती है। इस अवसर पर श्री विक्रम बिष्ट, परमेंद्र रावत, दीपक उनियाल, दीपक असवाल, मानसिंह भंडारी, धर्मपाल रावत, जमन सिंह चौहान, रविन्द्र रावत, दीवान सिंह भंडारी, दरवान भंडारी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों उपस्थित रहे। मंच संचालन समिति प्रधान धन सिंह चौहान ने किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us