अठारह राज्यों मे वांछित क्रिप्टो अपराधी उत्तराखंड की एसटीएफ की गिरफ़्त में
दुबई से फर्जी शेल कंपनियों के जरिए भारत भर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर को उत्तराखंड एसटीएफ़ साइबर क्राइम पुलिस द्वारा पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा देशभर में 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पी2पी क्रिप्टो ट्रेडिंग घोटालें से जुड़े इस साईबर क्रिमनल के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 392 फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड के मामलें दर्ज हैं, जिसकी तलाश 18 राज्यों की पुलिस कर रही थी।
उत्तराखण्ड एसटीएफ के अनुसार इस मामले की प्रारंभिक जांच में न्यूनतम ₹18 करोड़ का घोटाला सामने आया है। हालांकि अभी कितने बड़े पैमाने में यह घोटाला हुआ है इसकी जानकारी अन्य राज्यों की साइबर पुलिस के साथ सामंजस्य से पता चल पाएगा। गिरफ्तार आरोपी हरमीत सिंह बेदी को आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा व छत्तीसगढ़ जैसे 18 राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली थी। जिसमें अज्ञात लोगो द्वारा शिकायतकर्ता सन्नी जैन से व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को कैरियर बिल्डर कम्पनी के एच.आर. बताकर प्रतिदिन ₹ 38 हजार कमाने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद एक जॉब ऑफर कर 2 लिंक भेजकर टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाकर अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर शिकायत कर्ता (वादी) का मोबाईल हैक लिया गया। इसके उपरांत बीते 25 जून को वादी के फोन पर पहले 30 हजार रुपये कटने का टैक्सट मैसेज आया और फिर पता करने पर वादी के खाते से एकाएक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 जून 2023 को ही अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹ 14,18,127 की धोखाधडी कर हड़प लिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुत्तफ मोबाईल नम्बर और साइबर क्रिमिनलों द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से यूकृट्यूब वीडियो लाईक सब्स्क्राईब कर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधडी की। ऐसे में जब विस्तृत तकनीकी जांच की गई तो पता चला संदिग्ध साइबर आरोपी लुधियाना (पंजाब) में बैठ कर साइबर ठगी का गोरखधंधा चला रहा हैं। लोकेशन एरिया ट्रेक होते ही देहरादून साइबर पुलिस टीम लुधियाना के सम्बन्धित स्थान में पहुँच गई। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से साक्ष्य एकत्रित करते हुये देशभर में साइबर ठगी गिरोह के क्रिमिनल हरमीत सिंह बेदी पुत्र बलजीत सिंह बेदी को म.नं. 1855, सैक्टर 32।, चण्डीगढ़ रोड थाना डिविजन नंकृ 07, लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त 3 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड, 1अदद मैक बुक एयर, 1 यस बैंक का चैक व एक मोहर बरामद किये गये हैं। जिसे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
India Book of Records record several feats
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply