परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप, पेट्रोल लेकर टंकी पर चढे़ छात्र
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के बीच मंगलवार को छात्र उग्र हो गए। तीन छात्र और एक छात्रा महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए।
छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए और आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी आकर उनसे बात नहीं करेगा तब तक वे छत से नीचे नहीं उतरेंगे। छात्रों का कहना है कि कई छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में गड़बड़ी की गई है। परीक्षा देने के बाद भी कई छात्रों को अनुत्तीर्ण किया गया है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की गई है, इसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
एनएसयूआई के छात्र भी धरने पर बैठे इधर, कॉलेज के मुख्य कैंपस में एनएसयूआई के छात्र छात्रों की ओर से भी पिछले दो सप्ताह से आमरण अनशन और कार्मिक धरना दिया जा रहा है। पुलिस की ओर से पिछले तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने पुलिस वाहन को रोका और प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड के लिए मशाल जुलूस निकालकर ली शपथ
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply