Date Filter

News

खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। खेल मंत्री ने कहा कि बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। देहरादून के अलग-अलग मैदानों में क्रिकेट मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो 5 नवंबर तक चलेंगे।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा। नशा एक ऐसी बीमारी है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है।आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है।आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि जो यह मैच हो रहे है यहां पर सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे है। खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है वहीं हम निरोगी भी बनते हैं।
खेल टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। विशेषता प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से गठित की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us