नेशनल गेम्स स्वर्ण पदक विजेता अंकित कुमार राज्यपाल से मिले
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में युवा एथलीट अंकित कुमार ने भेंट की। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र के पैठानी निवासी अंकित कुमार ने हाल में ही गोवा में संपन्न 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किमी रेस की प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। राज्यपाल ने अंकित को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने नेशनल गेम्स में प्रदेश का मान बढ़ाया है और वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा बेहद प्रतिभावान हैं, और वे किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने युवा एथलीट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CNG, EV Buses to Phase Out Diesel Buses in Dehardun
Latest Newst
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Leave A Reply