इगास बगवाल उत्सव में भैला खेल से लोग हुए रोमांचित
राठ जन विकास समिति द्वारा दून विश्वविधालय के खेल प्रांगण मे अपनी संस्कृति और परंपरा इगास बगवाल का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भैला खेल मुख्य आकर्षण रहा।
इगास के उत्सव मे सर्वप्रथम भैला पूजन किया गया जिसके बाद खेल परिसर, भैलों की रौशनी से चकाचौंध हो गया। लगभग 200 भैलो के साथ प्रवासी राठ परिवारों के साथ भाला खेला गया।
भैला खेल के बाद रस्सा कस्सी (गैड़) का आयोजन किया गया, जिसमे दो समूहो मे ज़ोर आज़माइश हुई जिसमें एक तरफ़ विकास खंड पाबो तथा दूसरी तरफ़ विकास खंड थैलीसैण के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका नतीजा बराबरी का रहा। इस अवसर पर राठ की महिलाओं द्वारा बहुत सुन्दर चौंफला और थाड्या नृत्य किया गया। जिससे राठ की याद को महसूस किया गया। चौंफला नृत्य के बाद देव पूजन किया गया और देव आवाहन किया गया और इसके बाद सामूहिक पांडव नृत्य किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दून विश्वविधालय के रजिस्ट्रार मंगल सिंह मंडरवाल का स्वागत किया गया। मुख्य अथिति एवं विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री श्री कन्हैया लाल पोखरियाल, वरिष्ठ साहित्यकार मदन मोहन डुकलान, उद्योग विभाग की अधिकार डॉ. रेणु पैनेसिया हस्पताल के प्रबंध निदेशक रणबीर चौहान, अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, सलाहकार कुलानन्द घंनसाला, नंदराम ममगाईं सहित उपस्थित सभी लोगों ने भैला खेल कार्यक्रम मे भाग लिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति द्वारा समिति द्वारा इतने विशाल रूप मे भव्य रूप मे इगास का आयोजन करने की प्रांशसा की गई और समिति का अपनी संस्कृति, साहित्य और लोक परम्पराओं के संबधन हेतु किये जा रहे प्रयासो को सराहा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, महासचिव पुरुषोत्तम ममगाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मेहरमान सिंह गुसाईं, श्रीमती वीना रतूड़ी, दरवान सिंह रावत, डी एस नेगी, राकेश मोहन खंकरियाल, राम प्रकाश खंकरियाल, भगीरथ ढोंडियाल आदि लोग मौजूद रहे। मंच संचालन मातबर सिंह कंडारी व महेश खंकरियाल द्वारा किया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, पर्ल ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply