Date Filter

News

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मोटाढांग, कोटद्वार में शुरू

आगामी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन प्रक्रिया कोटद्वार के मोटा ढांग में शुरू हुई।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के दस जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन हर जिले में ट्रायल आयोजित करके किया गया। पहला मुकाबला देहरादून और उधम सिंह नगर के बीच हुआ जिसमें उधम सिंह नगर की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला हरिद्वार तथा नैनीताल के बीच हुआ जिसमें हरिद्वार ने नैनीताल को 41-36 के अंतर से हराया।

तीसरा मैच पौड़ी तथा बागेश्वर के बीच हुआ जिसमें बागेश्वर ने पौड़ी जिले की टीम को 24 अंकों से शिकस्त दी। चौथा मैच टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें दोनों टीमें बराबरी पर रही। पांचवां मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच हुआ जिसमें हरिद्वार ने 27-3 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का छठा मैच पौड़ी एवं देहरादून के बीच खेला गया जिसमें देहरादून की टीम 40-6 से विजयी रही।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जसवीर सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर डैफोडिल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री अर्जुन सिंह, सीनियर कोच श्री देवेंद्र सिंह, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष श्री महेश जोशी, के साथ ही श्री चेतन जोशी, श्री मेजर सिंह, श्री मनोज नेगी, श्री नितिन कुमार, श्री किशन डोभाल, श्री विवेकानंद के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं स्थानीय दर्शक मौजूद थे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us