Date Filter

News

उत्तराखंड की बेटियों के साथ दुष्कर्मों का सिलसिला लगातार जारीः कांग्रेस

उत्तराखण्ड प्रदेश में भाजपा शासन में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं में लगातार बृद्वि पर उत्तराखंड कांग्रेस हमालावर है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा की एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो) के आंकड़ों के मुताबिक़ 2022-23 में 907 बच्चियों के साथ दुष्कर्म और 778 बच्चियों के अपहरण के मामले चौंका देने वाले हैं। ग़ौरतलब है कि भाजपा के पूर्व नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य द्वारा ऋषिकेश के वनांतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या की गई थी।

दसौनी ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र जनपद चम्पावत में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष कमल रावत द्वारा एक नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा की उत्तराखंड में होने वाले अधिकत्तर आपराधिक मामलों में भाजपा के नेता एवं उनके कार्यकर्ता संलिप्त पाये जा रहे हैं।

दसौनी ने अखबारों में प्रकाशित खबरों के हवाला देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने में आनाकानी की गई है। इससे साफ जाहिर है कि पुलिस प्रशासन भी भाजपा के नेताओं के दबाव में काम कर रही है। दसौनी ने कहा कि 8 घंटे के लंबे इंतजार और भारी जद्दोजहद के बाद अन्त्तोगत्वा भारी जन दबाव के चलते गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखण्ड सरकार को आईना दिखाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 31 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जनपद/महानगर मुख्यालयों में भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us