Date Filter

News

बुनियादी ढाँचे के लिए बड़े पूँजी निवेश की आवश्यकता: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की पहली बोर्ड बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय हुई जिसमें बोर्ड को 10 करोड़ के प्रारम्भिक कॉरपस कोष की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में प्रायोजित परियोजनाओं के लिए बोर्ड को उच्च स्तरीय निगरानी और सफल क्रियान्वयन के लिए समयबद्धता से काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्र में नए परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए, हवाई अड्डों, दूरसंचार अवसंरचना, मेडिकल कॉलेज, नई टाउनशिप, औद्योगिक लॉजिस्टिक गैलरियां और पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के लिए बड़े पूंजी निवेश की आवश्यकता को बताया।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थान चयन की प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने बोर्ड से प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए वेडिंग प्लानर की सेवा लेने को भी कहा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Stay Connected With Us

Subscribe Us