दून में गुलदार बच्चे पर झपटा, अस्पताल में भर्ती
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में गुलदार ने एक 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रविवार शाम लगभग 6 से 6.30 बजे के बीच चीड़ों वाली खाला, रिस्पना नदी के जंगल क्षेत्र में बनी जब गुलदार ने 12 वर्षीय बच्चे निखिल, पुत्र शेर बहादुर पर अचानक हमला कर दिया।
हालाँकि निखिल के साथियों ने बहादुरी दिखाते हुए, बिना जान की परवाह किए, गुलदार से भिड़ गए और निखिल को गुलदार के चंगुल से बचा लिया।
फ़िलहाल घायल निखिल दून अस्पताल में भर्ती है और प्राथमिक उपचार के पश्चात सीटी स्कैन नॉर्मल पाया गया है। अस्पताल के मुताबिक़ निखिल की हालत सामान्य है।
पुलिस के मुताबिक़ यह घटना तब हुई जब निखिल अपने साथियों के साथ जंगल झाड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गया था। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग के टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देशित किया गया है, साथ ही वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के संभावित हमले के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चमोली ज़िले की उर्गम घाटी में लॉकडाउन
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply