Date Filter

News

UCC कमिटी का कार्यकाल बढ़ेगा, राम मंदिर के बाद भाजपा की रणनीति में बदलाव

भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते एक महीने से यूसीसी (समान नागरिक आचार संहिता) का ड्राफ्ट जल्द मिलने की बात करते रहे हों लेकिन भाजपा सरकार को अभी तक कमेटी ने ड्राफ्ट नहीं सौंपा है, जबकि कल 26 जनवरी के दिन कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है।

इसलिए अब सरकार के पास कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमेटी द्वारा ड्राफ्ट तो बहुत पहले तैयार कर लिया गया है लेकिन सरकार अपनी सुविधानुसार ही ड्राफ्ट को कमेटी से लेना चाहती है। अब तक ड्राफ्ट सरकार को न मिलने के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वह है ड्राफ्ट का हिंदी में अनुवाद न किया जाना। कमेटी द्वारा जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है वह अंग्रेजी में है अब इसे हिंदी में ट्रांसलेट किया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई बार समिति का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है जिसके लिए ऐसे ही कुछ कारण बताये जाते रहे हैं। कभी कहा जाता है कि प्रिंटिंग प्रेस में है और छपाई का काम बाकी है तो कभी कहा जाता है कि कुछ जरूरी संशोधन किए जा रहे हैं।

अभी विगत माह में जब कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया तब से कहा जा रहा था कि समिति कभी भी सरकार को ड्राफ्ट सौंप सकती है और जैसे ही सरकार को ड्राफ्ट मिल जाएगा आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी। संभावनाएँ जताई जा रही थी कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ड्राफ्ट सरकार को मिल जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तो यूसीसी और राज्य आंदोलन कारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाने की बात भी कही गई थी। लेकिन अब वह भी कह रहे हैं कि विशेष सत्र की कोई जरूरत नहीं है। जब भी सत्र आहूत होगा तब यह दो प्रस्ताव भी सदन में लाये जाएंगे। इससे साफ होता है कि अभी समिति सरकार को ड्राफ्ट नहीं सौंपने जा रही है। अगर समिति ने आज इस ड्रॉफ्ट को नहीं सौंपती है तो सरकार की मजबूरी होगी कि वह समिति का कार्यकाल फिर से बढ़ाये। वह भी आज इसके आदेश गृह विभाग को जारी करने होंगे। जानकारों का मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर में जो भाजपा की जो लहर दिखाई दे रही है उसके मद्देनजर भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में भी परिवर्तन किए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us