तीन नए पुल पौडी ज़िले की कनेक्टिविटी सृदृढ करेगें
ऋषिकेश से देवप्रयाग तक गंगा नदी के बीच पौड़ी जिले को जोड़ने के लिए तीन नए पुलों का निर्माण होगा। कनेक्टिविटी बढ़ने से गंगा नदी के पार पौड़ी जिले के हिस्से में पर्यटन और अन्य गतिविधियों को मजबूती मिल सकेगी। कौड़ियाला के पास सिंगटाली पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की जिसमें सचिव (लोनिवि) डॉ. पांडेय ने बताया कि पुल निर्माण की दिशा में काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में तीन किमी हिस्से के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। पुल निर्माण पर करीब 50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। मुख्य सचिव ने सिंगटाली पुल के अलावा और पौड़ी जिले के हिस्से में रोड कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए तीन और नए पुल बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण से टिहरी जिले वाले हिस्से में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ी है, जिससे यहां होटल, रिजॉर्ट सरीखी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है, लेकिन कनेक्टिविटी के अभाव में पौड़ी जिले वाले हिस्से इन गतिविधियों से अछूता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
काबीना मंत्री डॉ रावत ने श्रीनगर-पाबौ को दी कोई सौगात
Latest Newst
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Leave A Reply