Date Filter

News

मुख्यमंत्री ने जागेश्वर में एक हज़ार देवदार पेड़ों के कटान पर रोक लगाई

जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों के संभावित कटान के मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित सड़क सर्वे की पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर समन्वय के साथ प्रदेश को विकास के पथ अग्रसर करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

उत्तराखंड के अल्मोडा जिले के जागेश्वर धाम में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। योजना के तहत करीब एक हजार देवदार के पेड़ों को काटा जाना था जिसके चलते ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कुमाऊं मंडल में राज्य सरकार के `मानस खंड मंदिर माला मिशन` के मास्टर प्लान के तहत 125 मंदिरों का समूह जागेश्वर धाम विकसित तरने का मास्टर प्लान तैयार किया था।

मुख्यमंत्री स्तर पर लिए इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए पर्यावरणविद् और आम लोगों ने राहत की साँस ली है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Stay Connected With Us

Subscribe Us