‘बैठकी होली’ के कीर्तनों ने बिखेरे फागुन के रंग
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित बैठकी होली का देहरादून शहर में आयोजन धूम-धाम के साथ किया गया। इस बैठकी होली में महानगर देहरादून की विभिन्न इलाक़ों से आई 10 से अधिक कीर्तन मंडलियों जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने एक साथ मंच पर कीर्तन भजनों का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक परिधानों में सजकर वाद्य यंत्रों के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ देकर पूरे कार्यक्रम स्थल को भाव भक्ति से विभोर कर दिया।
राठ जन चेतना एवं बिनसर सांस्कृतिक कला समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठकी होली के बारे में बताते हुए संस्थापक सचिव श्रीमती पूनम ममगाईं ने कहा कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की संरक्षण संवर्धन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सतत रूप से कार्य करती आ रही है। देश के विभिन्न प्रांतों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उनकी संस्था लगातार उत्तराखंड के पारंपरिक एवं पौराणिक उत्सवों को आम जनमानस से अवगत कराने का प्रयास करती आ रही है।
ममगाईं ने कहा कि सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व हर घर में कीर्तन कराए जाते हैं। यह हमारी पारंपरिक एवं पौराणिक लोग सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, किंतु इन कीर्तन मंडलियों को वह प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है जिनकी वह हकदार है और न हीं कभी इन्हें मंच प्रदान किया जाता है। विभिन्न कीर्तन मंडलियों को मंच प्रदान करते हुई प्रत्येक कीर्तन मंडली को उनके उपयोग में आने वाले वाद्ययंत्र भी प्रदान किए गए जिससे वे निरंतर अपनी लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सके। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी तथा नेपाली लोक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई साथ ही वृंदावन की फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही जिसे स्थानीय जनता और मौजूद लोगों ने बहुत सराहा।
इस भव्य होलिकोसव का शुभारंभ श्री अजय कुमार संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड एवं श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड, श्रीमती मधु भट्ट, उपाध्यक्ष उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद एवं श्रीमती विनोद उनियाल, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद एवं श्रीमती पूनम मंमगाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर मंत्री श्री राजेश कंबोज, श्रीमती मंजू कौशिक, श्रीमती अर्चना थापा, श्री सुरेंद्र थापा, भाजपा महानगर किसान मोर्चा के महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह रावत, भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा महामंत्री श्री अनुज वालिया, मयंक शर्मा, राजेंद्र सिंह भंडारी, हेमलता भंडारी, भाजपा महानगर सोशल मीडिया प्रभारी श्री विजय वर्मा, श्रीमती विमला अधिकारी, श्रीमती बबली पवार, श्रीमती सुमन लखेड़ा, श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती यशोदा व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड में न्याय के लिए प्रदर्शन आठवें दिन जारी
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply