‘गूगल सर्च’ गोदियाल वीडियो वायरल
गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने ‘मेरी ईमानदारी ही मेरी पूँजी’ सोशल मीडिया कैम्पेन लॉन्च किया है जो लॉन्च होने के साथ ही वायरल हो चला है और बेहद पसंद किया जा रहा है।
गोदियाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस कैम्पेन को लॉन्च किया जिसमें वे एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उनकी ईमानदारी ही उनकी पूँजी है और ईमानदारी के बल पर ही वे लोकसभा का चुनाव जीत कर दिखाएँगे। इस बात का तथ्य देते हुए वे लोगों से गूगल सर्च करने के लिए भी कहते हैं।
“आप गणेश गोदियाल टाईप करोगे तो विकिपीडिया में आएगा, तत्काल आएगा..गणेश गोदियाल एक ईमानदार व्यक्ति है, यह बात गूगल बोल रहा है, अभी करिए आप तो आएगा..गणेश गोदियाल एक ईमानदार व्यक्ति है। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूँ,” गोदियाल वीडियो क्लिप में यह दावा करते दिखाई हैं।
गोदियाल आगे कहते हैं, “मेरे प्यारे भाइयों मैं इस सम्पत्ति के साथ चुनाव लड़ रहा हूँ , मेरी ईमानदारी की सम्पत्ति मेरी सम्पत्ति है। ईमानदारी की मेरी पूँजी है और मैं इस पूँजी के साथ चुनाव लड़ रहा हूँ,”।
गोदियाल बड़ी ही बेबाक़ी के साथ वीडियो क्लिप में आम लोगों को कहते हैं कि उन्होंने हाईकमान को भी बताया था कि उनके (गोदियाल) पास आर्थिक ताक़त नहीं है लेकिन फिर भी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए उनपर ही विश्वास व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी हथकंडों को बेनक़ाब करते हुए गोदियाल ने कहा कि भाजपा विभिन्न प्रपंच चलाकर चुनाव को हथियाती है और सभी प्रकार जैसे कि “झूठ है, पैसा है, शराब है, बाहुबल है, धनबल, जितने भी बल होते है, इनके पास सब बल है, शासन इनका है, प्रशासन इनका है,”।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गोपेश्वर में हज़ारों की संख्या में लोग गणेश गोदियाल के जन संपर्क अभियान में जुड़े
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply