SDRF ने युवक को किया गंगा से रेस्क्यू
दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक को गंगा में डूबने से बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने युवक कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी चार युवक सोमवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। चारों युवक नहाने के लिए लक्ष्मण झूला के निकट गंगा घाट में गए थे, जहां शाम करीब 5:00 बजे एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। कुछ दूर बहने के बाद वह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। सूचना पाकर पुलिस तथा टीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने डीप डायवर्स की मदद से घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया।
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवान दीप डायवर शिवम ने करीब 20 फीट की गहराई से युवक को बाहर निकाला। इस बीच युवक के शरीर में काफी मात्रा में पानी चला गया था। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। युवक की पहचान अमित गौतम (33 वर्ष) पुत्र पदम गौतम निवासी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
गर्जिया मंदिर परिसर में लगी भीषण आग
Latest Newst
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती

Leave A Reply