कांग्रेस ने कभी नहीं किया सैनिकों का सम्मानः सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों को सम्मान नहीं दिया है। कांग्रेस पर सैनिकों के अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो वीर सपूत अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं उन्हें कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपमानित करने का काम किया जाता रहा है।
सीएम धामी मंगलवार को धुमाकोट क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा बता कर उन्हें अपमानित किया गया। यह कांग्रेस के नेता हैं जो भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर पाक में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना जब किसी मिशन पर होती है तो लड़ने का काम करती है वीडियो बनाने का काम नहीं, वह कहते हैं कि वीडियो दिखाओ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो सैनिक सियाचिन और लद्दाख में माइनस डिग्री तापमान में अपनी सेवाएं देते हैं कांग्रेस ने उन्हें अपने 60 साल के शासन में कभी न अच्छे बूट दिए न जैकेट न हथियार। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उनकी परेशानियां व हितों का ध्यान रखा है। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन की व्यवस्था लागू करने से लेकर शहीदों के शवों को ससम्मान उनके गांवों तक पहुंचाने व उनका अंतिम संस्कार करने का काम बीजेपी ने किया है। अब उन्हें दुश्मनों की गोलियों का जवाब देने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं होती है। अब हमारे जवान दुश्मन की गोलियों का जवाब गोलों से देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में सभी पांचो सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने जा रही है जनता ने 10 सालों में मोदी सरकार के विकास कार्यों को देख लिया है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी बहुमत से जिता कर सांसद में भेजने की अपील की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
टिहरी भाजपा उम्मीदवार के ख़िलाफ़ पूर्व सैनिकों में रोष
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply