FDA ने लाइसेंस रद्द कम्पनियों का दवा स्टॉक वापस मंगवाया
उत्तराखंड में निर्मित 11 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरने पर राज्य के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नौ कंपनियों के उत्पाद लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही कंपनियों को संबंधित दवाओं का स्टॉक वापस मंगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बता दें, दवाओं की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से देशभर की निर्माण इकाइयों में नियमित सैपलिंग की जा रही है। मार्च में 931 सैंपलों की जांच की गई जिसमें 864 सैंपल सही पाए गए जबकि 66 फेल हुए, वहीं एक सैंपल मिस ब्रांडेड पाया गया। सीडीएससीओ ने मंगलवार को इस बाबत ड्रग अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में जिन दवा इकाइयों के सैंपल फेल हुए हैं उनमें दो देहरादून और अन्य हरिद्वार जनपद की हैं। एफडीए के अपर आयुक्त एवं औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनियों के उत्पाद लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित बैच की दवाओं का विक्रय न किया जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
‘आंखा यो धन छन’ मोदी की कविता संग्रह अब गढ़वाली में
Latest Newst
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Leave A Reply