चार धाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य महकमे की तैयारियां
देहरादून- उत्तराखंड में आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो बार चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में भी चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी जिले में तीन महत्वपूर्ण बैठक की जा चुकी है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार से एयर एंबुलेंस की सुविधा दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब इस दशा में राज्य सरकार और AIMMS ऋषिकेश संयुक्त रूप से काम करेंगे। डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में हर एक किलोमीटर पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं जिसमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, स्पेशलिस्ट डॉक्टर और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मेडिकल कॉलेज के फैकेल्टी डॉक्टरों को भी चारधाम यात्रा के दौरान तैनात किया जाएगा ताकि उत्तराखंड आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ना आएं ।
हिमालयन लाइव ब्यूरो, देहरादून
-
Next Post
फर्नीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल के साथ नया रूप लेंगे आंगनबाडी केन्द्रः स्वास्थ्य मंत्री
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply