देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
देहरादून: मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल रोडवेज (एचआरटीसी) की बस देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से रवाना होकर मीनस–क्वानू–हरिपुर मार्ग से पांवटा की ओर जा रही थी। सुबह लगभग दस बजे सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता धंस गया, जिससे यात्रियों से भरी बस खाई में पलटती हुई नीचे जा गिरी।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान यास्मीन बेगम (46 वर्ष), पत्नी नेक मोहम्मद, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश), रिचा (30 वर्ष), पत्नी वीरेंद्र, ग्राम विज़मल, नेरवा (हिमाचल प्रदेश) और धन बहादुर, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी नजदीकी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और गंभीर घायलों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा जाएगा।
प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply