सामूहिक प्रतिबद्धता से भारत महाशक्ति बनने की ओरः मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आजादी के अमृतकाल में अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने का प्रण लेकर आगे बढ़ना है।’’अमृत भारत स्टेशन योजना’’ के तहत तीन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 83 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि प्रदान की है। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है तथा ऊधमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है।
केन्द्र सरकार के ’’रीजनल कनेक्टिविटी योजना’’ के अंतर्गत 13 स्थानों पर हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के लिये स्वीकृत ’‘उत्तराखण्ड इंटिग्रेटेड हार्टिकल्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’’ उत्तराखंड में औद्यानिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। 38 छोटे नगरों में पेयजल के लिए 1600 करोड़ रूपए की ’’उत्तराखण्ड अर्बन वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट’’ जैसी महत्वपूर्ण पेयजल योजना की भी स्वीकृति मिल चुकी है। 952 करोड़ रूपए का उत्तराखण्ड क्लाईमेट रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया जा चुका है।
देहरादून और मसूरी में विश्व स्तरीय ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये भारत सरकार द्वारा 1750 करोड़ की परियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जमरानी और सौंग बांध बनाने की अनुमति मिल चुकी है तथा 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना का कार्य गतिमान है। ऊधमसिंहनगर में एम्स का सैटेलाईट सेंटर बनने से एक बड़ी आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलेगी, इसके लिए भारत सरकार द्वारा 700 करोड़ रूपये का बजट जारी कर दिया गया है, इसका भूमि पूजन शीघ्र ही किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रूस के चंद्रमा लैंडर ‘लूना-25’ ने डेटा प्रोसेसिंग शुरू की
Latest Newst
-
देहरादून में 10 दिनों में 13 बच्चे लापता, सोशल मीडिया बनी बड़ी वजह
-
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट बदलेंगे पहाड़ों की तस्वीर
-
All India IPSC Girls Tennis Tournament Concludes at SelaQui International school
-
उत्तराखंड में SIR: 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO, भरवाएंगे गणना फार्म
-
उत्तराखंड STF की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, 86 अवैध बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक
-
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में अनिवार्य होंगे NCC, NSS और स्काउट-गाइड
-
JEE Advanced 2026 Data Leak: IIT Roorkee Admits Security Flaw
-
आदि कैलाश-ओम पर्वत यात्रा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे
-
पौड़ी: सड़क सुविधा की मांग को लेकर समाजसेवी गणेश भट्ट का सांकेतिक धरना
-
Uttarakhand Polytechnics to Offer Free AI and Coding Training
-
रोमांच, रफ्तार और सीमांत संस्कृति का संगम बना ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
-
बछेलीखाल में चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो ट्रक से टकराई, 5 यात्री घायल
-
Uttarakhand Announces Seema Darshan Kendra to Boost Border Tourism
-
पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स
-
IPSC Girls’ Tennis Tournament Begins at SelaQui International School
-
खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
-
Niti Extreme Ultra Run Begins in Niti Valley, 933 Runners Participate
-
उत्तराखंड में अमरनाथ यात्रियों का होगा मुफ्त मेडिकल चेकअप
-
चमोली और रुद्रप्रयाग में दो दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
-
उच्च शिक्षा से सशक्त होगा विकसित भारत 2047 का सपना: सीएम धामी

Leave A Reply